मणिपुर: मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए कांग्रेस पार्टी ने तत्काल प्रभाव से सचिवों और महासचिवों की नियुक्ति की है। यह जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से बताया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सचिवों और महासचिवों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। जिन्हें महासचिव और सचिव नियुक्त किया गया हैl
उनके नाम इस प्रकार हैं…
महासचिव
टीएच सोखो जॉर्ज
मो. सिराज अहमद (बोई)
बदरुर रहमान
समीना बेगुनम मलिक
वाई रतिमंजूरी देवी
सचिव
केएच छौबा सिंह
मो. फिरोज खान
सैयद अनवर हुसैन
एम कोवा मीतेई