India

मन की बात: आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 108वां एपिसोड, पीएम मोदी ने देशवासियों को नए साल 2024 की दी बधाई

मन की बात: 31 दिसंबर को सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ का प्रसारण किया गया। आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 108वां एपिसोड है। यह एपिसोड इसलिए भी खास है क्योंकि यह साल का आखिरी कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिये देशवासियों से बात किए। पीएम मोदी ने देशवासियों को नए साल 2024 की शुभकामनाएं भी दी।  

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि ‘108 अंक का बड़ा महत्व है। इसकी पवित्रता, एक गहन अध्ययन का विषय है। माला में 108 मनके, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां, यह अंक असीम आस्था से जुड़ा है। इसलिए मन की बात का 108वां एपिसोड मेरे लिए और खास हो गया है। बीते एपिसोड में हमने जनभागीदारी के कई पड़ाव पार किए हैं। हमें अब नई तेजी से नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ना है। 

इस साल हमने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। देश पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। जी20 का सफल आयोजन हुआ। आज देश का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है। अगले साल भी हमें इस भावना को बनाए रखना है। इस साल खेलों में भी हमारे एथलीटों ने बढ़िया प्रदर्शन किया। क्रिकेट वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कई खेलों में खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने देश का मान बढ़ाया है।’ आज भी कई लोग मुझे चंद्रयान-3 की सफलता के लिए संदेश भेजते रहे हैं। विशेषकर महिला वैज्ञानिकों की खूब तारीफ करते हैं।

मन की बात’ कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top