बांग्लादेश हिंसा: बांग्लादेश में हिंसा पुरी तरह थमने का नाम नहीं ले रहा है। बांग्लादेश में हिंसा अब कुछ कम हो चुकी है, स्थिति फिर पटरी पर आती दिख रही है। इस बीच बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और नरसंहार के विरोध में आज मेरठ बंद रहेगा। सब व्यापारी संगठन बंद को लेकर एकजुट है। व्यापारियों को अन्य संगठनों का समर्थन भी मिल रहा है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आईएमए के चिकित्सक भी समर्थन में आ गए हैं। शहर के सभी चिकित्सक आज दोपहर एक बजे तक अपने क्लिनिक बंद रखेंगे। इस बीच ओपीडी कार्य स्थगित रहेगा, लेकिन मरीजों की परेशानियों को देखते हुए सभी प्रकार आपातकालीनी सेवाएं सुचारू रहेंगी।
स्कूलों को भी बंद रखने के लिए व्यापार संघ ने स्कूल संचालकों से संपर्क किया गया है। ताकि बंद को ऐतिहासिक बनाया जा सके। बंद के समर्थन में आज कई स्कूलों में भी अवकाश की घोषणा की गई है। लेकिन आधिकारिक रूप से कोई ऐलान नहीं किया गया है।
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता और महामंत्री सरदार दलजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ प्रचार प्रसार कर बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। बेगमपुल व्यापार संघ, सदर बाजार व्यापार संघ, सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ, नवीन मंडी व्यापार संघ, पेट्रोल पंप एसोसिएशन, खंदक बाजार व्यापार संघ, बुढ़ाना गेट व्यापार संघ आदि सहित शहर के तमाम व्यापारिक संगठनों ने बंद को सफल बनाने के लिए संयुक्त व्यापार संघ को अपना समर्थन पत्र भेजा है। डॉक्टर्स की संस्था आईएमए ने भी संयुक्त व्यापार संघ को समर्थन पत्र भेजा है।
