मथुरा: वृंदावन राजनीतिक मंथन का केंद्र रहा है। भाजपा संगठन की बड़ी बैठकें यहां पर हुईं। सपा, कांग्रेस और बसपा भी बैठकें कर चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ दिसंबर को कान्हा की नगरी मथुरा में आ रहे हैं। कस्बा मांट में जावरा रोड पर स्थित श्री बृज आदर्श इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सपा मुखिया अखिलेश यादव का रथ प्रदेश के विभिन्न जनपदों में घूम रहा है, कुछ दिनों में वह भी मथुरा आएगा। योगी ने पिछले दिनों 500 संतों को भोजन कराया था तो बसपा ने 1000 संतों को भोजन कराकर जवाब दिया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कस्बा मांट में जनसभा करने के लिए आ रहे हैं, इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी सहित जिला प्रशासन ने हेलीपैड और जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। तैयारियों की पूरा करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री का आगमन दोपहर 12 बजे होगा। हेलीपैड और जनसभा स्थल पर तैयारियां शुरू हो गई हैं और साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग और बिजली विभाग द्वारा भी तैयारियां को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया गया है।