बबिता वर्मा
रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत शिवगढ़ ब्लाक सभागार में भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों के साथ शिवगढ़ भाजपा मंडल के सेक्टर प्रभारियों एवं सेक्टर संयोजको की बैठक सम्पन्न हुई। गौरतलब हो कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत शिवगढ़ ब्लाक सभागार में शिवगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर जी.बी.सिंह के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री मारुति मिश्रा ने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी तन्मयता से जुट जाना है। वहीं जिला महामंत्री सरोज गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रति 3 वर्ष बाद राष्ट्रीय सदस्यता अभियान चलाया जाता है। इसके पहले जो सदस्यता हुई थी उसमें करीब 11 करोड़ 58 लाख भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता थी। वर्तमान में जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू किया गया इस समय करीब 18 करोड़ सदस्यता हैं, जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि जब – जब सदस्यता शुरू होती है तो 20 प्रतिशत सदस्य बनाने होते हैं। वर्तमान समय में हम लोग 50 प्रतिशत से अधिक सदस्य बना चुके हैं। निरंतर सदस्यता कार्य चल रहा है, 3 क्रम में सदस्यता अभियान चल रहा है पहले क्रम में भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों को कैम्प लगाकर पार्टी की सदस्य करानी है। दूसरा क्रम 12 नवम्बर से 20 तक चलेगा, जिसके अंतर्गत मोर्चा के अध्यक्ष कैंप लगाकर लोगों को पार्टी की संस्था दिलाएंगे। वहीं तीसरे क्रम के अंतर्गत गांव-गांव कैंप लगाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। इस मौके पर भाजपा जिला प्रतिनिधि अवधेश मिश्रा, शिवगढ़ ब्लाक प्रमुख कुंवर हनुमान प्रताप सिंह, बछरावां ब्लॉक प्रमुख अमन दउवा, नरेंद्र भंडारी, एमडी पासी, प्रवेश वर्मा, दिनेश सिंह भदौरिया, रविंद्र शर्मा, जितेंद्र बहादुर सिंह राठौर, राजाराम लोधी सहित दर्जनों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
