India

रक्षा मंत्रालय : अभी तक देश में 33 सैनिक और 5 राष्ट्रीय मिलेट्री स्कूल, कुछ नियमों के साथ 100 नए सैनिक स्कूल खोलने की सरकार ने दी मंजूरी 

मंत्रालय : रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, देश में फिलहाल 33 सैनिक स्कूल चल रहे हैं। इनमें से पांच की स्थापना पिछले तीन साल के दौरान की गई है। इनके लिए सैनिक स्कूल सोसाइटी को 300 करोड़ रुपये की मदद उपलब्ध कराई गई है। वर्तमान में पांच राष्ट्रीय मिलेट्री स्कूलों का भी संचालन हो रहा है। वित्त वर्ष में इनके लिए 6.174 करोड़ रुपये की मदद दी गई है।

एनजीओ/निजी स्कूलों/राज्य सरकारों आदि की साझेदारी में संबद्धीकरण के आधार पर 100 नए सैनिक खोलने की रक्षा मंत्रालय की योजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए इच्छुक राज्य/केंद्र शासित क्षेत्र सैनिक स्कूल सोसाइटी के समक्ष संबद्धता के लिए आवेदन कर सकते हैं। पात्रता की शर्तें पूरी करने वालों को संबंधित नियमों का अनुपालन करते हुए मंजूरी दी जाएगी।

इन सौ नए सैनिक स्कूलों की संबद्धता के लिए एनजीओ/निजी स्कूलों/राज्य सरकारों के स्कूलों से ऑनलाइन आवेदन sainikschool.ncog.gov.in पर भेजने के लिए कहा गया है। अब तक 110 आवेदन मिल भी चुके हैं।

संबद्धता का आधार स्कूलों का आधारभूत ढांचा, सुविधाएं, शिक्षक और अन्य शर्तें पूरी करना होगा। रक्षा मंत्रालय ने इसके लिए किसी तरह की आर्थिक मदद का प्रस्ताव नहीं किया है। केंद्र सरकार सैनिक स्कूल सोसाइटी के माध्यम से कक्षा के 50 फीसदी (ऊपरी सीमा 50) विद्यार्थियों को वार्षिक फीस का 50 फीसदी (ऊपरी सीमा 40 हजार वार्षिक) प्रत्येक वर्ष मदद के रूप में उपलब्ध कराएगी। यह सुविधा केवल कक्षा 6 से 12 तक योग्यता-सह-साधन के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top