विधायक सुखपाल सिंह नान्नू ने केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की प्रर्दशन के दौरान मौत होने का हवाला देते हुए भाजपा छोड़ दी।
अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए, नान्नू ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान कई किसानों की मौत के कारण, उनके समर्थक परेशान हैं और उन्हें 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले ये निर्णय लेना पड़ा।
गौरतलब है कि इससे पहले नान्नू 2002 और 2007 में दो बार फिरोजपुर शहर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में जीते थे। वह 2012 और 2017 में कांग्रेस के परमिंदर सिंह पिंकी से हार गए थे।
