मंकीपॉक्स: बीते दिनों केरल में भी मंकीपॉक्स का मरीज मिलने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सतर्कता के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमओ को लक्षण वाले मरीजों की जानकारी देने और सैंपल कलेक्शन की तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।
इसी बीच खबर है कि केरल में मंकीपॉक्स का तीसरा मामला सामने आया है। यह शख्स भी पूर्व में मिले संक्रमित की तरह यूएई से लौटा है। 35 साल का यह शख्स इस महीने की शुरुआत में संयुक्त अरब अमीरात से केरल आया है। उसके सैंपल की जांच में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि मलप्पुरम का रहने वाला युवक छह जुलाई को अपने गृह राज्य लौटा था और उसका तिरुवनंतपुरम के मंजेरी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जॉर्ज के मुताबिक, युवक की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि संक्रमित के संपर्क में रहे लोगों पर करीबी नजर रखी जा रही है।