India

शक्तिकांत दास: रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा-गिरावट के बावजूद रुपया दुनिया के कई विकसित देशों की करेंसी की तुलना में स्थिर

शक्तिकांत दास: रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध और कोरोना महामारी के कारण वैश्विक स्थिति गंभीर बनी हुई है, लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था पर इन विपरीत स्थितियों का नकारात्मक प्रभाव कम पड़ा है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि गिरावट के बावजूद रुपया दुनिया के कई विकसित देशों की करेंसी की तुलना में स्थिर बना हुआ है।

साथ ही, उन्होंने यह भी कहा है कि रिजर्व बैंक रुपये की कीमतों में आ रही गिरावट पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहा है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैंक ऑफ बड़ौदा के इकोनॉमिक्स कॉन्फ्रेंस के दौरान बोलते हुए कहा है कि भारत में महंगाई की दर लगभग स्थिर बनी हुई है, साथ ही हमारे पास पर्यात मात्रा में विदेशी मुद्रा का रिजर्व है।

आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि सेंट्रल बैंक बाजार में पर्याप्त लिक्विडिटी बनाए रखने के लिए यूएस डॉलर की सप्लाई कर कर रहा है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह भी कहा है कि रुपये को लेकर हमारे दिमाग में कोई तय लेवल नहीं है, पर इसकी मजबूती लेकर सेंट्रल बैंक लगातार कदम उठा रही है। दास ने कहा कि भारतीय रुपया उन्नत और उभरते बाजारों के मुकाबले अच्छी पकड़ बना रहा है। आरबीआई बाजार में तरलता की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी डॉलर की सप्लाई कर रहा है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top