Uttar Pradesh

मुलायम सिंह: मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक निवास स्थान सैफई में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, देश के कई दिग्गज नेता पहुंचे

अंतिम संस्कार: मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक निवास स्थान सैफई में अंतिम संस्कार हो गया। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई। अंतिम संस्कार में देश के कई दिग्गज नेता पहुंचे। सैफई में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए सैलाब उमड़ा। अंतिम यात्रा में नेताजी अमर रहे के नारे लगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भले ही आज सैफई में मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उनकी तरफ से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नेताजी की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र समर्पित किया। सेना के जवानों ने भी पूर्व रक्षा मंत्री की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र चढ़ाया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी चीफ शरद पवार, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, सांसद वरुण गांधी समेत फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी मां और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन के साथ मुलायम सिंह यादव को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए पैतृक गांव सैफई पहुंचे।

उद्योगपति अनिल अंबानी, योग गुरु बाबा रामदेव, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, अभिषेक बच्चन ने भी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उद्योगपति अनिल अंबानी ने भी नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने भी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वह अखिलेश यादव से गले मिलकर रोए। शरद पवार और अनिल अंबानी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और पार्टी के अन्य नेता यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सभी ने मुलायम सिंह यादव का भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top