Sports

पैरालंपिक्स में लोगों के दिलचस्पी ना दिखाने पर नीरज चोपड़ा हुए निराश, कही ये बात

टोक्यो ओलंपिक में भारत को गोल्ड जैवलिन थ्रो मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने अब अपना दुख बयां किया है। उन्होंने कहा है कि हम पैरालंपिक्स को ज्यादा फॉलो नहीं कर रहे हैं और उन्हें प्रोत्साहन नहीं दे रहे हैं, कृपया इसे फॉलो कीजिए। उन्होंने आगे कहा कि पैरा ऐथलीट्स ऐसी परिस्थितियों के बावजूद टोक्यो गए हैं और देश के लिए खेल रहे हैं और पदक जीत रहे हैं, आप सभी लोग उन्हें सपोर्ट करिए और पैरालंपिक्स देखिए।

उल्लेखनीय है कि टोक्यो में ओलंपिक की समाप्ति के बाद पैरालंपिक्स का खेल चल रहा है और इसमें भारत का प्रदर्शन अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है क्योंकि भारत को अब तक 7 से भी ज्यादा पदक और दो स्वर्ण पदक मिल चुके हैं। पर आपको बता दें कि भारत को शूटिंग में और जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक मिला है वहीं इसके अलावा टेबल टेनिस में भारत को अपना इतिहास का पहला सिल्वर मेडल एक महिला खिलाड़ी को मिला है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top