India

नूपुर शर्मा: कोलकाता पुलिस ने पैगंबर टिप्पणी मामले में नुपुर शर्मा को 25 जून को किया तलब, ममता बनर्जी बोली- अब तक गिरफ्तारी क्यों नही हुई

नूपुर शर्मा: भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा को पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणियों के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में कोलकाता पुलिस ने एक बार फिर समन जारी किया है। कोलकाता पुलिस ने नुपुर शर्मा को 25 जून को तलब किया है। कोलकाता पुलिस ने पहले भी नुपुर को पूछताछ के लिए समन जारी किया था, लेकिन पूर्व भाजपा प्रवक्ता ने जान को खतरे का हवाला देते हुए पेश होने से राहत मांगी थी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में 20 जून को नुपुर शर्मा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया था। नुपुर शर्मा के कथित बयान को लेकर देशभर में बवाल मचा था। पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर देश के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र व बंगाल समेत कुछ राज्यों में केस दर्ज किए गए थे।

महाराष्ट्र की भिवंडी पुलिस ने उन्हें समन भेजा था। इस पर पेश होने के लिए पूर्व भाजपा नेत्री ने चार सप्ताह का समय मांगा था। उन्हें कोलकाता पुलिस के समक्ष 20 जून को पेश होना था, लेकिन उन्होंने चार सप्ताह का समय मांगा था। प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि इस मामले में जब राज्य में हिंसा हुई तो हमने कार्रवाई की, लेकिन यह महिला (नुपुर शर्मा) अभी तक गिरफ्तार कैसे नहीं हुई? मुझे पता है कि उसे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। इससे पहले ममता बनर्जी ने नुपुर की टिप्पणी को नफरत फैलाने वाली करार दिया था।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top