ओमिक्रॉन संक्रमण : कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया के लिए नई समस्या बनकर तैयार हो रहा है। देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले मरीजों में अब तेजी देखने को मिल रही है। ओमिक्रॉन वैरिएंट धीरे-धीरे खतरनाक होता जा रहा है। देश में कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ की बढ़ती रफ्तार ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में डेल्टा की जगह ओमिक्रॉन वैरिएंट पूरी तरह हावी होता जा रहा है।
देश में ओमिक्रॉन का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। आंकड़ों से पता चला है कि इसकी संक्रमण दर इतनी ज्यादा तेज है कि इसने पिछले साल भयावह रूप से सामने आई कोरोना की दूसरी लहर को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि ओमिक्रॉन से संक्रमित होने के बाद गंभीर रूप से बीमार होने की खबरें कम हैं, जिसके चलते अस्पताल में भर्ती होने की दर भी कम है।
देश में ओमिक्रोन के कुल 1700 मामले हो गए हैं वहीं 510 मरीजों के साथ महाराष्ट्र टॉप पर बना हुआ है। जबकि दिल्ली की बात करें तो यहां कुल 361 मरीज हैं। वहीं 156 मरीजों के साथ केरल तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं अन्य राज्य की बात करें तो गुजरात(136), तमिलनाडु (121), राजस्थान (120), तेलंगाना(67), कर्नाटक(64) हरियाणा (63), ओडिशा (37),पश्चिम बंगाल(20), आंध्र प्रदेश (17), मध्य प्रदेश (9), उत्तर प्रदेश (8), उत्तराखंड (8), चंडीगढ़ (3), जम्मू-कश्मीर (3), अंडमान एवं निकोबार (2), गोवा (1), हिमाचल प्रदेश (1), लद्दाख (1), मणिपुर (1) और पंजाब में 1 मामला दर्ज किया गया है।