International

ओमिक्रॉन का कहर: दुनिया भर में 1.5 लाख ओमिक्रॉन संक्रमित, क्रिसमस वीकेंड पर रद्द करनी पड़ीं 4500 फ्लाइट्स

ओमिक्रॉन का कहर: ओमिक्रॉन दुनिया भर में फैल चुका है। अमेरिका, ब्रिटेन जैसे बड़े देश में तो यह संक्रमण कहर बरपा रहा है। ऐसे में विशेषज्ञ भी सहमे हुए हैं। नए खतरे से बचने के लिए दुनिया भर के तमाम देश नए-नए प्रतिबंध लगा रहे हैं। इसका असर एक बार फिर से एयरलाइन इंडस्ट्री पर पड़ने लगा है।

सामने आया है कि क्रिसमस सप्ताह में दुनिया भर में लगभग 4500 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightAware.com के मुताबिक, क्रिसमस की पूर्व संध्या यानी शुक्रवार को कम से कम 2366 फ्लाइटें रद्द कर दी गईं। वहीं करीब 9000 फ्लाइटों में देरी हुई।

क्रिसमस के दिन भी 1779 उड़ानों को बंद कर दिया गया और 402 फ्लाइट्स को रविवार के लिए निर्धारित किया गया। संयुक्त राज्य अमेरिका में एक सप्ताह में करीब एक चौथाई से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया।

करीब एक महीने पहले ओमिक्रॉन का पहला मामला दक्षिण अफ्रीका में सामने आया था, लेकिन इसका संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ा है कि सिर्फ एक महीने के अंदर ही 108 देश इस का शिकार हो चुके हैं और दुनियाभर में 151,368 मामले सामने आए हैं। वहीं 26 लोगों की कोरोना के इस नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण मौत भी हो गई।

ओमिक्रॉन के तेजी से बढ़ते संक्रमण के कारण कर्मचारी भी संक्रमित हो रहे हैं। इसका असर भी एयरलाइंस कंपनियों पर पड़ रहा है। अमेरिका में यूनाइटेड एयरलाइंस और डेल्टा एयर लाइंस में संक्रमण के कारण कर्मचारियों की भारी कमी हो गई, इसके चलते शुक्रवार को दोनों एयरलाइंस ने लगभग 280 उड़ानों को रद्द कर दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top