डॉ. संजय निषाद: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ में कैबिनेट मत्स्य पालन मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद को निषादों को 5 फीसदी आरक्षण देने के मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है, सीजेएम जगन्नाथ ने मत्स्य पालन मंत्री को 10 अगस्त तक गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया है l
अब निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद 10 अगस्त को सीजेएम कोर्ट में उपस्थित होंगे। उनका कहना है कि न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। न्याय जरूर मिलेगा। सीजेएम जगन्नाथ ने कसरवल में हुए बवाल के मामले में मत्स्य पालन मंत्री के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
इसे लेकर कैबिनेट मंत्री ने रविवार को प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि वह आंध्र प्रदेश के आधिकारिक दौरे पर हैं। मीडिया के माध्यम से पता चला कि गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। निर्धारित तिथि पर कोर्ट में उपस्थित रहकर अधिवक्ताओं के माध्यम से अपना पक्ष रखेंगे। कहा कि 2015 में निषादों पर अत्याचार किया गया था। सपा सरकार ने गोली चलवाई थी, फिर मुकदमे में फंसा दिया। समाज के हित की लड़ाई जारी रहेगी। इसके लिए जेल जाने से गुरेज नहीं है। सड़क से सदन तक आवाज उठाते रहेंगे। फिलहाल डॉ. संजय को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने की जिम्मेदारी शाहपुर पुलिस को दी गई है।
अधिक जानकारी के लिए इस👇👇 लिंक पर जाएं…
