महराजगंज। शारदीय नवरात्र, दशहरा मेला और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने रविवार को कोल्हुई बाजार में पैदल गश्त किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक व कोल्हुई थाने की पुलिस टीम भी उनके साथ मौजूद रही।
पुलिस अधीक्षक ने मुख्य चौराहों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर आमजन व व्यापारियों से संवाद स्थापित किया तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। साथ ही कोल्हुई पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। लोगों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान में नवरात्रि चल रही है, जिसके बाद विजयादशमी, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख पर्व आने वाले हैं। इन अवसरों पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए महराजगंज पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति कटिबद्ध है।




