India

दिल्ली: रविवार को सीएम आवास के बाहर दिल्ली के किसानों के मुद्दे पर भाजपा नेता आज करेंगे जोरदार प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष सहित केंद्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद

दिल्ली: रविवार को दिल्ली के किसानों के मुद्दे पर प्रदेश भाजपा ने  मुख्यमंत्री आवास के बाहर दिल्ली के किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। दिल्ली के किसानों के मुद्दे पर भाजपा ने दिल्ली सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ता पिछले 40 दिन से मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरना दे रहे हैं। धरने को समर्थन देने के लिए प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री, सांसद व विधायक मौजूद रहेंगे।

इस प्रदर्शन मे पालम 360 खाप महापंचायत गांव के किसान भी शरीक होंगे। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सेहरावत ने बताया कि पिछले 40 दिन से धरने पर बैठने के बाद भी मुख्यमंत्री न ही बात करने को तैयार हुए और न ही दिल्ली सरकार का कोई पदाधिकारी किसानों से मिलने आया। किसानों का धैर्य अब टूट चुका है। इसलिए रविवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसानों को उनका मूलभूत अधिकार तक नहीं दिया जा रहा है। किसानों द्वारा ट्रैक्टर, खाद एवं अन्य कृषि संबंधित उपकरण खरीदने में कोई सब्सिडी नहीं मिलती। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top