पुण्यतिथि: देश के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने के बाद आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर 27 मई 1964 के दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ था।
ऑल इंडिया कांग्रेस समिति ने शांति वन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया, प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के मौके पर कार्यक्रम में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
शुक्रवार सुबह-सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पंडित नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचीं, जहां उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर ऑल इंडिया कांग्रेस समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। कांग्रेस की ओर से पंडित नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
4 नंवबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। उनके पिता पंडित मोतीलाल नेहरू कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे।
