Maharajganj

महाराजगंज: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस कर्मियों को दिलायी गयी शपथ & निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न कराने हेतु लिया गया संकल्प ।

मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंदुरिया: राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के क्रम में मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सिंदुरिया थाने में समस्त पुलिस कर्मियों को थानाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से कोविड गाइड लाइन का भी ध्यान रखते हुए विधान सभा के चुनाव में मतदान के दिन मतदाताओं द्वारा भयमुक्त वातावरण में मतदान सम्पन्न कराने हेतु शपथ एवं संकल्प दिलाया ।

जिससे कि समस्त पुलिस कर्मी अपने – अपने दायित्व का बेहतर तरीके से निर्वहन कर मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु प्रेरित कर सकें । साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर काफी हद तक लगाम लगायी जा सके । साथ ही उत्साह के साथ एक उत्सव के रूप में मतदान दिवस नजर आए और खुशनुमा माहौल में मतदाता मतदान कर सकें

इस अवसर पर थानाध्यक्ष रामकृष्ण यादव , एसआई अवधेश कुमार यादव , ओमप्रकाश गुप्ता , गुलाब यादव , कांस्टेबल रफीक अहमद , कृष्णा मौर्य , दुर्गेश कुमार गिरी , विनोद कनौजिया , वीरेंद्र सिंह , अजीत यादव , बिष्णु दयाल सिंह , चन्द्रभूषण तिवारी , सूरज कुमार , रीना रावत , खुशबू पाण्डेय , सन्ध्या यादव , रूबी यादव , अनुराधा शर्मा आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top