Maharajganj

महराजगंज: सिंदुरिया चौराहे पर पुनः एक बार टैम्पो में भरी जा रही सवारियाँ, सिंदुरिया चौराहा बना स्टैंड

मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिन्दुरिया

महराजगंज: सड़क दुर्घटना में कमी लाने तथा चौराहे पर जाम की समस्या को दूर किये जाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने गत दिनों अभियान चलाकर चौराहे से दूर हटकर प्राइवेट वाहनों को सवारी बैठाने हेतु टैक्सी स्टैण्ड का स्थल पुलिस प्रशासन के माध्यम से चिन्हित कराया था। जिसके क्रम में सिंदुरिया में चौराहे से हटकर निचलौल रोड पर सिंदुरिया थाने से आगे पुलिस द्वारा स्थल चिन्हित कराया गया था। जहाँ से टैम्पो चालक सवारी बैठाकर नियत स्थानों हेतु जाते थे।

किन्तु वर्तमान में एक बार फिर सिंदुरिया चौराहे पर टैम्पो चालक अपना वाहन खड़ा करके वहीं पर सवारी भर कर उन्हें गन्तव्य तक पहुंचा रहे हैं । जिससे एक बार पुनः पूर्व की भाँति जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी है । जबकि सिंदुरिया चौराहे पर ही पुलिस सहायता केन्द्र पर पुलिस बैठ रही है । ऐसे में पुलिस की मौजूदगी में टैम्पो चालक चौराहे पर सवारी भर रहे हैं । जिससे सिंदुरिया थाने की पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठ रहा है ।

ऐसे में सीताराम, रामसिंह, मनोज कुमार, उमेश चंद्र चौधरी, रामाश्रय, शिवनाथ, रामबदन आदि लोगों ने डीएम सत्येन्द्र कुमार झा से लिखित शिकायत करते हुए उक्त समस्या के निस्तारण एवं कार्रवाई की माँग किया है।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष सिंदुरिया नासिर हुसैन ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हो रहा है तो जाँच करके दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी ।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top