सितंबर की शुरुआत से ही आम आदमी की जेब पर भारी खर्चा देखा जा रहा है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इस दौरान 14.2 किलो वाले गैर सब्सिडी LPG सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। इतना ही नहीं 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है, इसके दाम प्रति सिलेंडर 75 रुपये बढ़ा दिए गए हैं।
रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर अब 884.5 रुपये का हो गया है। जबकि इसके पहले ये 859.50 रुपये का मिल रहा था। इसके पहले 17 अगस्त को LPG सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़ाए गए थे। और इसके पहले 1 जुलाई को LPG सिलेंडर के दाम 25.50 रुपये बढ़ाए गए थे।
वहीं मुंबई में 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर का रेट अब 884.5 रुपये है, जबकि अबतक ये 859.50 रुपये था। कोलकाता में LPG सिलेंडर का रेट 886 रुपये से बढ़कर 911 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है, जबकि चेन्नई में LPG सिलेंडर के लिए आज से आपको 900.50 रुपये देने होंगे, जो कि कल तक 875.50 रुपये था। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में LPG सिलेंडर के लिए आपको 897.5 रुपये देने होंगे।
