Maharajganj

महाराजगंज: उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा संचालित ऑनलाइन सरल संस्कृत भाषा शिक्षणकक्षा के अन्तर्गत बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया

महाराजगंज: महाराजगंज, ईरा न्यूज़ । उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा संचालित ऑनलाइन सरल संस्कृत भाषा शिक्षणकक्षा के अन्तर्गत दिनांक 19 जुलाई 2022 को रात्रि 8:00 बजे बौद्धिकसत्र का ऑनलाइन आयोजन
किया गया । मुख्यवक्ता सर्वश्री अखिलभारतीयशास्त्रसंरक्षण प्रकल्पप्रमुख डॉक्टर संजीव राय  ने आधुनिक जीवन में भारतीय संस्कृति के महत्त्व और संस्कृतभाषा की उपादेयता बताते हुए कहा कि प्रत्येक भारतीय को संस्कृत भाषा को कैरियर के लिए ही नहीं बल्कि चरित्र निर्माण
के लिए भी सीखना चाहिए। यह संस्कृत भाषा भारतीयत्व का मूल है।
उन्होंने संस्कृत भाषा की विशेषताओं को भी प्रतिपादित किया और कहा कि हमें सरलसंस्कृतसंभाषण द्वारा संस्कृत व्याकरण में प्रवेश, संस्कृत व्याकरण द्वारा संस्कृत ग्रंथों में प्रवेश, संस्कृत ग्रंथों को पढ़कर भारतीय संस्कृति और ज्ञान-विज्ञान परंपरा को जानकर उसे अभ्यास तथा व्यवहार में लाकर उसी परंपरा का निर्वहन करना चाहिए । इसके लिए हम सभी को जागरुकता पूर्वक संस्कृत संभाषण
करना चाहिए।मानव हित में यदि कोई भाषा है तो वह है संस्कृत, ऐसे विचारों
को अपने जीवन में अंगीकृत करने वाले उत्तर प्रदेश संस्कृतसंस्थान के
अध्यक्ष डा. वाचस्पति मिश्र महोदय के सानिध्य व निर्देशन में इन ऑनलाइन संस्कृत कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। अध्यक्ष जी के नेतृत्व में
उत्तरप्रदेश संस्कृत संस्थान व संस्कृत भाषा प्रगति मार्ग पर निरन्तर अग्रसर है।
बौद्धिक सत्र के आयोजन के अवसर पर योजना समन्वयक धीरज मैठाणी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक रंजीत तिवारी ने किया । वैदिक मंगलाचरण
छात्र आशीष कुमार शुक्ला द्वारा किया गया। स्वागत गीत दिव्या गुप्ता जी ने किया। तथा कार्यक्रम के अतिथियों का परिचय उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के प्रशिक्षक आचार्य दिवाकर मणि त्रिपाठी ने कराया।
प्रशिक्षु श्रीमती जागृति सावे तथा अर्चना ने अपना अनुभव व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रशिक्षक अनिल गौतम विष्णु कुमार शिव प्रताप मिश्र नागेश दुबे समेत सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top