India

ओवैसी का तंज: ओवैसी ने पीएम मोदी पर जमकर कसा तंज, कहा- देश में महंगाई, बेरोजगारी के लिए मोदी नहीं बल्कि मुगल है जिम्मेदार….

ओवैसी का तंज: एआईएमआईएम के प्रमुख व लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें ओवैसी ने कई मुद्दों पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर तंज कसा है  एआईएमआईएम के ट्विटर हैंडल से साझा किए गए वीडियो में ओवैसी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी के लिए मोदी नहीं मुगल जिम्मेदार हैं।

‘भारत के युवा अगर बेरोजगार हैं, बच्चों के पास नौकरी नहीं है, महंगाई आसमान छू रही है। डीजल 100 रुपये के पार है। यकीनन इसके लिए पीएम मोदी नहीं, औरंगजेब जिम्मेदार है। पेट्रोल 104 रुपये का है इसका जिम्मेदार ताजमहल बनाने वाला है। अगर ताजमहल नहीं बना होता तो पेट्रोल आज 40 रुपये में मिलता। मैं मानता हूं कि ताजमहल, लालकिला बनाकर मुगलों ने गलती की। वो पैसा बचाकर रखना था।’

असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल किया कि क्या भारत में सिर्फ मुगलों की सरकारें थीं? उनसे पहले अशोक, चंद्रगुप्त की भी हुकूमत थी, लेकिन भाजपा की आंखों में सिर्फ मुगल दिखते हैं। एक आंख में मुगल दूसरी में पाकिस्तान दिखता है। हमें ना मुगलों से लेना है और ना पाकिस्तान से मतलब है। जिन्ना से हमें क्या करना है। हमने जिन्ना के पैगाम को ठुकरा दिया था।

आजादी के 75 साल का जश्न हम 15 अगस्त को मनाने जा रहे हैं। भारत में जितने मुस्लिम हैं, वो इस बात की गवाही देते हैं कि उनके दादा और परदादा ने पाकिस्तान के पैगाम को ठुकराया था। ओवैसी ने कहा कि भारत हमारा वतन है और हम भारत को नहीं छोड़ेंगे। भारत को छोड़कर जाना तो दूर की बात। हम जिंदा भी रहेंगे तो इस धरती पर सीना तानकर रहेंगे और मरेंगे भी तो इसी जमीन के अंदर जाएंगे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top