Sport

PAK vs SL: 2022 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर आठ साल बाद जीता एशिया कप

PAK vs SL: दुबई में खेले गए 2022 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से हरा दिया। श्रीलंका की टीम छठी बार एशिया कप चैंपियन बन गई है। फाइनल में श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान को 23 रन से हरा दिया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 170 रन बनाए।

भानुका राजपक्षा ने 71 रन की नाबाद पारी खेली। 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही। चौथे ओवर में टीम को दो झटके लगे। प्रमोद मदुशन ने अपने पहले ही ओवर में कप्तान बाबर आजम (5) और अगली गेंद पर फखर जमान (0) को पवेलियन भेजा। पाकिस्तान की टीम को 20 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट कर दिया।
श्रीलंका ने सबसे पहले 1986 में एशिया कप का खिताब जीता था। इसके बाद 1997, 2004, 2008, 2014 और अब 2022 में टीम ने टाइटल अपने नाम किया है। भारत ने सबसे ज्यादा सात बार यह खिताब जीता है। श्रीलंका अब उससे बस एक खिताब दूर है।

यह अप्रैल 2014 के बाद पहली बार है जब श्रीलंका ने लगातार पांच टी-20 जीते हैं। इससे पहले टीम ने बांग्लादेश में 2014 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार पांच टी-20 मैच जीते थे।

Most Popular

To Top