फिर मुकर गया पाकिस्तान : इंसानियत के नाते अफगानिस्तान को 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं भारत के द्वारा भेजने की इजाजत देने के अपने फैसले से पाकिस्तान पलट गया है। भारत ने कहा था कि इस गेहूं को भारतीय या अफगान ट्रकों के जरिए पाकिस्तान वाघा सीमा से जाने की अनुमति दे।
भारत ने कहा है कि पाकिस्तान से इस मसले पर बात चल रही है और पाकिस्तान की धरती से मानवीय सहायता अफगानिस्तान भेजे जाने को लेकर कोई शर्त नहीं थोपी जानी चाहिए।
पिछले हफ्ते हालांकि पाकिस्तान ने भारत को औपचारिक रूप से सूचित किया था कि वह गेहूं की खेप और जीवन रक्षक दवाओं को अपने भूभाग से अपवाद स्वरूप ले जाने की इजाजत देगा, पर अब मुकर गया है।