पराक्रम दिवस 2022: आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती है। अब हर साल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह 23 जनवरी से मनाया जाएगा। नेताजी की जयंती को इस समारोह में शामिल करने के लिए सरकार ने यह फैसला किया है। उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह इसी वर्ष से शुरू होगा।
उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लोकसभा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर लोकसभा के सेंट्रल हाल में रविवार को सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इसके अलावा इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उनकी जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं भी देशवासियों को दी हैं। पीएम मोदी ने हाल ही में इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ग्रेनाइट की प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा की है, जब तक यह प्रतिमा तैयार नहीं हो जाती, उसके स्थान पर होलोग्राम प्रतिमा लगी रहेगी
खबरों के मुताबिक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा 28 फीट ऊंची होगी वहीं इसकी चौड़ाई छह फीट होगी। मूर्ति निर्माण के लिए जेड ब्लैक ग्रेनाइड पत्थर तेलंगाना से लाया जाएगा। प्रतिमा को अमर जवान ज्योति के स्थान पर स्थापित जाएगा। प्रतिमा को मूर्तिकार अद्वैत गडनायक बनाएंगे। अद्वैत राष्ट्रीय मॉर्डन आर्ट गैलरी के प्रमुख हैं।