Business

पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर, जानें क्या है आज का रेट

सितंबर महीने की शुरुआत में ही एलपीजी सिलेंडर महंगा होने के बाद सबकी नजरें पेट्रोल और डीजल के दामों पर टिकी हुई थी। सितंबर महीने में पेट्रोल का दाम कम होने के बाद ग्राहकों के चेहरे पर सुकून देखा गया। आज दाम स्थिर है। पैट्रोल डीजल का दाम दो महीनों में मात्र दो से तीन बार बदला है। आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 101.39 रुपए हो गया है। डीजल का दाम दिल्ली में 89.98 रुपए हो गई है।

हीं दूसरी ओर सरकारी तेल कंपनियों ने ताजा डीजल पेट्रोल का दाम जारी कर दिया है। सरकारी तेल कंपनियां जैसे हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन आयल व रिलाइंस पेट्रोलियम रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन के दाम जारी करती हैं। उल्लेखनीय है कि बीते दिन पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे की कमी आई। जिसके बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 101.39 रुपए हो गया है। इसके पहले अगस्त महीने में दो बार पेट्रोल के दाम कम हुए थे। तब 101.55 रुपए का एक लीटर पेट्रोल मिल रहा था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top