Business

Petrol Diesel Price: आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, देश कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर, जानिए अपने शहर में कीमतें

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

देश कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम अभी आम आदमी की कमाई पर असर डाल रहे हैं।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत

शहर          डीजल पेट्रोल
दिल्ली        86.67   95.41
मुंबई            94.14  109.98
कोलकाता   89.79  104.67
चेन्नई          91.43   101.40
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)

मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये चल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top