Petrol Diesel Price: देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल- डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं। प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम 33 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दामों में 30 से 45 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 98.07 109.34
मुंबई 106.23 115.15
कोलकाता 101.19 109.79
चेन्नई 102.25 106.04
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)
जाने अपने शहर में कितना है दाम
हम पेट्रोल-डीजल की कीमत एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx
इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।
