Business

Petrol Diesel Price: लोगों को मिली राहत, आज नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर की कीमतें

Petrol Diesel Price: प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। आज आम आदमी को राहत देते हुए तेल के दामों में बड़ी गिरावट की गई है। इससे पहले कई राज्यों में डीजल के दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके थे। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे थे।

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कल तेल कंपनियों की तरफ से बड़ी राहत मिली थी, गुरुवार को डीजल के दाम 11 रुपये से 13 रुपये तो वहीं पेट्रोल के दाम 7 रुपये से 8 रुपये तक घटे थे। आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव न होने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है।

शहर              डीजल    पेट्रोल
दिल्ली           86.67    103.97
मुंबई               94.14    109.98
कोलकाता       89.79    104.67
चेन्नई              91.43     101.40
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)

मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top