अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में राम मंदिर के लोकार्पण के साथ ही पद्मश्री जगद्गुरु रामभद्राचार्य के जन्म का अमृत महोत्सव भी आयोजित होगा। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्यों की ओर से यह अमृत महोत्सव 14 से 22 जनवरी तक अयोध्या में आयोजित किया जाएगा । जगदगुरु रामभद्राचार्य के अमृत महोत्सव की तैयारी तेज हो चली है।
अमृत महोत्सव के क्रम में रामनगरी में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक अनुष्ठान की तैयारी है। 22 जनवरी को समापन कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं।
रामभद्राचार्य की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदि मुर्मू को भी आमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी आमंत्रित किया गया है।
रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास ने बताया कि कार्यक्रम में करीब एक लाख भक्तों के आने की संभावना है। इसके अलावा आठ राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी आमंत्रित किये जा रहे हैं।
आपको बता दे कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इससे पहले 14 जनवरी से पद्मश्री जगद्गुरु रामभद्राचार्य के जन्म का अमृत महोत्सव भी अयोध्या में मनाया जाएगा।
