भारतीय तटरक्षक दिवस: भारतीय तटरक्षक दिवस हर साल 1 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य तटरक्षक के योगदान का सम्मान करना है। भारतीय तटरक्षक दिवस उन अधिकारियों और कर्मियों को समर्पित है जो समुद्री सुरक्षा की देखभाल करते हैं। इस साल, भारतीय तटरक्षक दिवस अपने 48वें स्थापना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय तटरक्षक बल को उनके 48वें स्थापना दिवस पर बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘मैं सभी कर्मियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देता हूं। समुद्री सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और पर्यावरण की देखभाल के लिए उनका योगदान बेमिसाल है। भारत उन्हें सलाम करता है।’ इसके साथ ही उन्होंने समुद्री सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और पर्यावरण की देखभाल के लिए उनके योगदान की सराहना की है।
आपको बता दें कि भारत की समुद्री सीमाओं के रक्षकों को भारतीय तटरक्षक बल कहते हैं।भारतीय तटरक्षक बल 01 फरवरी 1977 को अस्तित्व में आया था, जिसमें भारतीय जल क्षेत्र में निगरानी के लिए केवल सात जहाजों का बेड़ा था। आज ये काफी बड़ा हो चुका है। 18 अगस्त 1978 को संसद ने घोषणा की कि भारतीय तटरक्षक (ICG) दिवस 1 फरवरी को मनाया जाएगा। इस साल, भारतीय तटरक्षक दिवस अपने 48वें स्थापना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
