Uttar Pradesh

यूपी: पीलीभीत में विपक्षी गठबंधन पर बरसे पीएम मोदी, कहा- भारत के लिए कुछ भी असंभव नहीं

पीलीभीत: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में माहौल अब गरमाने लगा है। पहले चरण के चुनावों की तारीख नजदीक आते-आते प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों के दौरों में तेजी आने लगी है। इसी क्रम में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पीलीभीत में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 10 साल के कार्यकाल में यह पहला मौका था, जब प्रधानमंत्री मोदी यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बांसुरी भेंटकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने देशवासियों को नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। कहा कि राम मंदिर का आमंत्रण ठुकराकर इन लोगों ने भगवान श्रीराम का अपमान किया है। विपक्ष के जो लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे, उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग का घोषणापत्र लग रहा है। सपा और कांग्रेस सीएए का विरोध कर रही है। विपक्षी गठबंधन भारत को बांटने की साजिश में जुटा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सारी दुनिया की मुश्किलों के बीच भारत आज दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। कभी कांग्रेस सरकारें दुनिया से मदद मांगती थीं, लेकिन कोरोना के महासंकट में भारत ने पूरी दुनिया में दवाइयां और वैक्सीन भेजी। दुनिया में कहीं भी युद्ध का संकट आया, हम एक-एक भारतीय को सुरक्षित निकाला है। मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। यह आपके वोट की ताकत है। आपके वोट से मजबूत सरकार बनी है। भाजपा सरकार ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत किसी से काम नहीं है। जब नीयत सही होती है। हौसले बुलंद होते हैं तो नतीजे भी सही मिलते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top