महराजगंज: दरअसल हम आप को बता दे की महराजगंज घुघली थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में 14 वर्षीय युवती की मौत हो गई जांच में जुटी पुलिस बारी गांव में अपने ही घर में युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


हालांकि अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। क्षेत्र के पिपरा ब्रहमा उर्फ बारी गांव (पूरव टोला) निवासी मृतका की माता मन्जू देवी ने बताया की हमारे पति विदेश में जाकर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है। गुरुवार को सुबह खाना बनाकर बच्चे व बच्ची को खाना खिलाकर।


मै खेत में चली गयी इसी दौरान संदिग्ध परिस्थिति में मेरी बेटी 14 वर्षीय मधू सिंह की मौत हो गई। मधू सिंह के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे घटना के बाद करीब 2 बजे फोन करके जानकारी पुलिस को दी गई।


थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे, तो उन्हें 14 वर्षीय युवती का शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।