Maharajganj

महराजगंज में सभी थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित, 39 में से 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण।

महराजगंज: जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 39 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 9 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना श्यामदेउरवा में पहुंचकर जनसुनवाई की। यहां तीन प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनकी सुनवाई के बाद अधिकारियों को मौके पर जाकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से जमीन संबंधी मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण करने पर जोर दिया, ताकि फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और मामलों का त्वरित व न्यायसंगत समाधान हो सके। साथ ही निर्देश दिया गया कि जमीन से जुड़े सभी प्रकरणों को, चाहे वे थाना स्तर, आईजीआरएस या अन्य माध्यमों से प्राप्त हों, समाधान दिवस रजिस्टर में दर्ज कर दोनों पक्षों को बुलाकर संयुक्त रूप से निस्तारित किया जाए।

जनसुनवाई के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने थाना श्यामदेउरवा का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान आगंतुक पंजीकरण, अपराध रजिस्टर, मालखाना, शस्त्र रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, रोजनामचा और सीसीटीएनएस पोर्टल से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की गई। अभिलेखों के अद्यतन, शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने तथा जनता से जुड़े कार्यों में तत्परता सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल के थानों पर समाधान दिवस आयोजित कर जनता की समस्याएं सुनीं और राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में उनके निस्तारण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top