India

राजनीति: क्रिकेटर युवराज सिंह थाम सकते हैं भाजपा का दामन, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव…

राजनीति: लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में भाजपा बड़ा सियासी खेल करने की कोशिश में है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम सकते हैं। वह गुरदासपुर लोकसभा सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं। अभी गुरदासपुर सीट से अभिनेता सनी देओल सांसद हैं। उन्होंने यहां से दोबारा चुनाव लड़ने से इंकार भी कर दिया है।

यही नहीं, भाजपा पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू को पार्टी में शामिल कराने की तैयारी में थी। पहले बात चल रही थी कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम सकते हैं लेकिन सिद्धू ने इस बात को सिरे से नकार दिया था। अब सियासी गलियारों में चर्चा चल रही है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह भाजपा में आ सकते हैं लेकिन अभी तक क्रिकेटर ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब की राजनीति में पिछले कुछ दिन से चर्चाओं का बाजार गर्म है। पार्टियों के आपसी गठबंधन को लेकर तो आए दिन चर्चा चल ही रही है, वहीं नेताओं के भी एक पार्टी को छोड़कर दूसरी में जाने की खबरें चलती रहती हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव में अभिनेता सनी देओल ने गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। देओल इस सीट से आगे चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं, जिसके चलते ही भाजपा ने पहले ही गुरदासपुर सीट के लिए नए चेहरे की तलाश शुरू कर दी है। इसलिए चर्चा है कि लोकसभा चुनाव से पहले युवराज भाजपा में आ सकते हैं और उनको गुरदासपुर से लोकसभा सीट से उतारा जा सकता है।

बता दें कि युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट के वह स्टार रहे हैं, जिन्होंने भारत को 2007 20-20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, मगर फ्रेंडली टी-20 लीगों में खेलते हुए नजर आते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top