Politics

राजनीति: खरगे की तरफ से मिले निमंत्रण को सपा प्रमुख ने स्वीकारा, राहुल गांधी की न्याय यात्रा में होंगे शामिल

लोकसभा चुनाव: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं। उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी का काफिला 16 फरवरी को प्रवेश कर रहा है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अखिलेश यादव को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का न्योता भेजा था। अखिलेश यादव ने कांग्रेस के न्योते को स्वीकार कर उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी का साथ देने की घोषणा की है।

अतः अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे। वह रायबरेली और अमेठी में इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे। जल्द ही यह यात्रा यूपी में प्रवेश करने वाली है। अखिलेश यादव ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि उन्हें इस यात्राा में शामिल होने का आमंत्रण नहीं मिला है। तब पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा था कि रूट तय होने के बाद सहयोगी दलों को यात्राा के लिए सूचित किया जाएगा।
मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे ने अखिलेश यादव को यात्रा के लिए आमंत्रित किया जिसे अखिलेश ने स्वीकार्य कर लिया है।

अखिलेश यादव ने कांग्रेस को बधाई देते हुए निमंत्रण स्वीकार किया और 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के पश्चात अमेठी या रायबरेली में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी। साथ ही उन्होंने कहा कि आशा है ये ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ उत्तर प्रदेश में प्रवेश करके PDA की रणनीति से जुड़ेगी और हमारे ‘सामाजिक न्याय’ और ‘परस्पर सौहार्द’ के आंदोलन को और आगे ले जाएगी। ‘INDIA’ की टीम और ‘PDA’ की रणनीति, जीत का नया इतिहास लिखेगी।

इधर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया था कि उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रूट और कार्यक्रम तय होने के बाद इंडिया गबंधन के घटक दलों से साझा किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top