India

बिजली संकट: केंद्र सरकार ने बिजली उत्पादक कंपनियों को 30 जून तक 190 लाख टन कोयला आयात करने के दिया निर्देश

बिजली संकट: देश के कई मैदानी इलाकों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं, कोयले की कमी के चलते कई राज्यों में लोगों को बिजली कटौती का सामना भी करना पड़ रहा है। देश में कोयले की मांग और खपत को देखते हुए केंद्र सरकार ने बिजली उत्पादक कंपनियों को 30 जून तक 190 लाख टन कोयला आयात करने के निर्देश दिए हैं। अक्तूबर तक 379 लाख टन कोयला आयात किया जाएगा।

केंद्र बिजली की कीमत स्थिर रखने के लिए कोयला आयात को प्रोत्साहित नहीं कर रहा। कंपनियां भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोयले की कीमत अधिक होने की वजह से आयात करने से बच रही हैं। कोल इंडिया ने देश में रिकॉर्ड कोयला उत्पादन किया है,  फिर भी मांग की तुलना में आपूर्ति  7.6 फीसदी कम रही।

दूसरी तरफ कोयले की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भारी उछाल की वजह से आयात में कटौती भी मुसीबत का सबब बनी है। अप्रैल से शुरू हुआ बिजली संकट छह वर्ष में सबसे गंभीर है। बिजली उत्पादकों के पास कोयले के स्थानीय भंडार नौ वर्ष के न्यूनतम स्तर पर हैं, जबकि बिजली की मांग में चार दशक में सबसे ज्यादा उछाल देखा गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोयला महंगा होने की वजह से कंपनियां कोयले के आयात से कतरा रही हैं। बीते तीन माह के दौरान ही कोयले का आयात 42 लाख टन से घटकर 24 लाख टन रह गया है। हालांकि, केंद्र सरकार ने सार्वजनिक बिजली उत्पादक कंपनियों को अपने स्टॉक का कम से कम 10 फीसदी व निजी कंपनियों को 4 फीसदी कोयला आयात करने का आदेश दिया है। इसके तहत कंपिनयों को अक्तूबर तक कुल 379 लाख टन कोयला आयात करना होगा।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top