Uttar Pradesh

प्रयागराज : प्रयागराज के नैनी में भाजपा के बूथ अध्यक्ष की गोली लगने से मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज : प्रयागराज के नैनी में बुधवार को भाजपा के बूथ अध्यक्ष  अभिलाष पांडेय नामक युवक (जो की अरैल का भाजपा बूथ अध्यक्ष था) की संदिग्ध दशा में गोली लगने से मौत हो गई। आनन फानन में उसे स्वरूप रानी नेहरू हास्पिटल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।

नैनी थाना क्षेत्र के अरैल गांव सच्चा बाबा नगर निवासी अभिलाष पांडेय पुत्र दीनानाथ पांडेय (28) भाजपा बूथ अध्यक्ष था। बुधवार को अपने घर के बाहर बने कमरे में अपने दोस्त गांव के ही विवेक पांडेय पुत्र अशोक तिवारी, मुनीम तिवारी पुत्र राजाराम तिवारी, नितिन पांडेय पुत्र कुलभूषण पांडेय व सुरेंद्र शुक्ला के साथ मौजूद था।

पुलिस के अनुसार ये सभी दोस्त कमरे में अवैध पिस्टल देख रहे थे, तभी विवेक द्वारा गोली चली जिसमे अभिलाष के सीने में गोली लगी ओर मौत हो गई। पुलिस ने विवेक को छोड़कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर सीओ करछना ओर फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि अभिषेक प्लाटिंग का कार्य करता था। इसके पिता तीर्थपुरोहित हैं।

इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top