India

हिमाचल: सीयू के दीक्षांत समारोह मे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बतौर मुख्य अतिथि होंगे समिल्लित, मुख्य सचिवों की बैठक लेने धर्मशाला आएंगे पीएम मोदी

हिमाचल: हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षा समारोह की तैयारियों को लेकर विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने विश्‍व विद्यालय के शिक्षकों और अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि दीक्षा समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का बतौर मुख्य अतिथि समिल्लित होना विवि और प्रदेश के लिए हर्ष का विषय है।

10 जून को होने वाले हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के छठे दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बतौर मुख्यातिथि धर्मशाला आ रहे हैं। वहीं, 17 और 18 जून को देशभर के मुख्य सचिवों की बैठक लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी धर्मशाला पहुंचेंगे। केंद्र सरकार ने उनका दौरा फाइनल कर दिया है। सीयू के दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति सर्किट हाउस धर्मशाला में रात्रि विश्राम करेंगे। राष्ट्रपति का यह कार्यक्रम फाइनल हो गया है। जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिल गई है। जिला प्रशासन अब तैयारियों में जुट गया है।

11 जून को राष्ट्रपति कुल्लू में एक कार्यक्रम के लिए भी जाएंगे। दीक्षांत समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। वहीं, ऐसा पहली बार होगा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार हिमाचल प्रदेश में दो रातें और तीन दिन देवभूमि में काटेंगे। सूत्रों के अनुसार पीएमओ से डीसी कांगड़ा को मोदी के कार्यक्रम के फाइनल होने का पत्र मिला है। पत्र में लिखा है कि 23 और 24 मई को एसपीजी की टीम धर्मशाला आकर मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठकें करेगी।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top