India

राष्ट्रपति चुनाव: समर्थन की अपील के लिए आज रांची पहुँचेंगी राष्ट्रपति उम्मीदवार मुर्मू, कल जाएंगी बिहार, नीतीश व भाजपा नेताओं से करेंगी मुलाकात

राष्ट्रपति चुनाव: सोमवार को एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू झारखंड के रांची जाएंगी। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का झारखंड से गहरा जुड़ाव रहा है, द्रौपदी मुर्मू छह साल से अधिक समय तक झारखंड की राज्यपाल रह चुकी है l झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू राज्य में राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा समेत अन्य दलों से अपने समर्थन की अपील करेंगी। साथ ही इसकी भी संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सोमवार को ही आदिवासी समुदाय से आने वाली मुर्मू के समर्थन का एलान कर सकता है। हालांकि झामुमो ने अभी सार्वजनिक तौर पर मुर्मू या विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के समर्थन का एलान नहीं किया है।

राजग और विपक्षी उम्मीदवार दोनों ही झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन से समर्थन के लिए बात की है। इससे पहले 25 जून को झामुमो के विधायकों और सांसदों समेत वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक हुई थी। इसमें पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन भी शामिल थे।बैठक में फैसला किया गया था कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे और इसके बाद ही पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में किसी के समर्थन का फैसला लेगी।

सोमवार को राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सुबह 11 बजे विशेष विमान से नई दिल्ली से रांची आएंगेl भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनका जोरदार स्वागत करेंगे l यहां एनडीए द्वारा आयोजित सांसद एवं विधायकगण की बैठक को संबोधित करेंगी l मुर्मू मंगलवार, 5 जुलाई को अपने प्रचार अभियान के तहत बिहार की राजधानी पटना जाएंगी। यहां वह प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगी।

Most Popular

To Top