India

राष्ट्रपति चुनाव: राष्ट्रपति चुनाव के लिए चंदौली के किसान ने गेरुआ वस्त्र पहन दाखिल किया नामांकन, बोला- महादेव के आदेश का कर रहा हूँ पालन

राष्ट्रपति चुनाव: चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, 18 जुलाई को देश के सर्वोच्च पद यानी राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को वोटिंग है। राष्ट्रपति चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी गतिविधियां भी बढ़ती जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के शहाबगंज ब्लॉक के कलानी गांव निवासी पेशे से किसान विनोद यादव इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर सबको चौंका दिया। बीडीसी से लेकर सांसद तक का चुनाव लड़ चुके चंदौली के विनोद कुमार यादव अब राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे। किसान विनोद कुमार यादव ने सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया।

गेरुआ वस्त्र धारण कर और शिव का स्वरूप धारण किए एक व्यक्ति के साथ उन्होंने नामांकन किया। विनोद ने कहा कि महादेव उनके सपने में आए थे और उन्होंने ही राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का आदेश दिया। उन्हीं के आदेश का पालन करने लिए मैं चुनाव लड़ रहा हूं। कहा कि पर्चा भरने के बाद मैं उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, गोवा सहित सभी राज्यों के सांसदों विधायकों से सहयोग मांगूंगा। हालांकि उनसे बात चल रही है। सभी ने आश्वस्त किया है कि वह हमारा सहयोग करेंगे।

विनोद ने बताया कि मेरा लक्ष्य गांव, किसान और बेरोजगार नौजवान की सहायता करना है। हर गांव में सिंचाई की प्रर्याप्त व्यवस्था और लड़कियों को निःशुल्क शिक्षा का प्रबंध होना चाहिए।  वर्ष 2005 से उन्होंने चुनाव लड़ना शुरू किया। बीडीसी, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, विधायक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बनारस से चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि कई बार चुनाव लड़ने के बाद भी उनकी जीत की ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top