India

वित्त वर्ष 2022-23 : भाजपा की चार राज्यों में जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार पहुंचे लोकसभा, भाजपा सांसदों ने किया खास अंदाज में स्वागत

वित्त वर्ष 2022-23: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद आज से संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई।  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का बजट भी पेश कर दिया। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों में यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों का मुद्दा उठाया गया।

इन सब के बीच जो सबसे खास बात रही वह पीएम मोदी की लोकसभा में एंट्री। पीएम मोदी ने जैसे ही लोकसभा में प्रवेश किया भाजपा सांसदों ने मेज थपथपाकर और मोदी-मोदी के नारे लगाकर स्वागत किया। सांसदों ने कहा कि हमलोगों ने चार राज्यों में बड़ी जीत के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया।

भाजपा की चार राज्यों में जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार लोकसभा पहुंचे थे। जैसे ही पीएम मोदी ने एंट्री ली वैसे ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सभी केंद्रीय मंत्रियों ने मेज थपथपाकर स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम मोदी के सीट पर बैठने के बाद भी सभी मंत्री और सांसद मेज थपथपाते दिखे। कभ सांसदों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top