Politics

यूपी: अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा के लिए प्रियंका ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

अमेठी: उत्तर प्रदेश में दो चरण का चुनाव पूरा हो चुका है। इन दिनों उत्तर प्रदेश की सियासत में अमेठी और रायबरेली सीट सुर्खियों में है। कांग्रेस ने अमेठी-रायबरेली लोकसभा सीट पर सस्पेंस खत्म कर दिया है। राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं, अमेठी से केएल शर्मा कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को अमेठी के कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के बारे में कहा कि किशोरी लाल जी अमेठी के गांव-गांव को जानते हैं। सभी को पहचानते हैं और लंबे समय से यहां का कामकाज देख रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी उन्हें जीत दिलाएंगे। हम अमेठी में सच्चाई की राजनीति के लिए आए हैं।

प्रियंका ने कहा कि भाजपा के लोग धनबल से चुनाव लड़ते हैं हम जनता के बल पर लड़कर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ये आपका चुनाव है आप लड़ेंगे, आप जिताएंगे।

बता दें कि आज रायबरेली में कांग्रेस विशाल जनसभा करेगी। राहुल गांधी कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं के साथ रायबरेली पहुंच गए हैं। राहुल गांधी अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर आज रायबरेली से पर्चा भरेंगे। राहुल गांधी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top