Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: महोबा में प्रियंका का हमला- भाजपा की नीयत साफ नहीं, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी पर कसा तंज

प्रियंका का हमला: यूपी चुनाव का समय पास आते-आते हर दिन नए समीकरण देखने को मिल रहे हैं इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीयत साफ नहीं है।

शनिवार को शहर के छत्रसाल स्टेडियम में प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी मंच से झूठे वादे करते हैं। प्रधानमंत्री जी आठ हजार करोड़ के जहाज पर घूमते हैं लेकिन प्रति व्यक्ति आय नहीं बढ़ा सकते। किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि योगी और मोदी तपस्या नहीं कर रहे। यहां देश का श्रमिक और नौजवान तपस्या कर रहा है। किसानों के लिए इस सरकार ने कुछ नहीं किया।

इस बार प्रदेश में सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा। जो लोग आर्थिक तंगी के चलते कोरोना काल में बिजली बिल जमा नहीं कर सके, उनका बिल माफ किया जाएगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि महंगाई चरम पर है। युवा बेरोजगार है। प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधने के साथ बसपा व सपा पर भी तंज कसा। कहा कि चुनाव के समय धर्म व जाति की राजनीति नहीं बल्कि विकास की बात होनी चाहिए।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, झांसी के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, अल्पसंख्यक सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, पूर्व कबीना मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया सुल्तान, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, राकेश सचान, आलोक चतुर्वेदी, बृजेंद्र व्यास, पूर्व विधायक जगदीश नारायण शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी समेत विभिन्न जिलों के कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top