महराजगंज: महराजगंज लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के साथ नामांकन के लिए गए उनके पीएसओ बादशाह सिंह को दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
मृतक बादशाह सिंह मूल रूप से अहिरौली बघेल, थाना बनघटा, जनपद देवरिया के निवासी थे।
Erra News को महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि पीएसओ की दिल का दौरा पड़ने से मौत की सूचना है।