Elections news

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: केजरीवाल का मफलर और मान की पगड़ी पहन बच्चा मना रहा आप की जीत का जश्न, फोटो वायरल

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के अब तक के रुझानों में वह 117 में से 90 सीटों पर पूर्ण बहुमत के साथ पंजाब में सरकार बनाने जा रही है। आम आदमी पार्टी के लिए आज बड़े दिन जैसा है। पहली बार वह दिल्ली के बाहर सरकार बनाने जा रही है।

आप का कहना है कि पंजाब में केजरीवाल का दिल्ली मॉडल सफल रहा है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने खुशी जताते हुए कहा कि देश ईमानदारी, अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर पार्टी की नीतियों को पसंद कर रहा है। आज केजरीवाल मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी मिल गई है।

आप की जीत के जश्न में एक बच्चा खूब चर्चित हो रहा है। यह बच्चा एक आप समर्थक का बेटा है। वह आप प्रमुख व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तथा पार्टी के पंजाब में सीएम प्रत्याशी भगवंत मान की पगड़ी पहने नजर आ रहा है। उसका फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बच्चे की इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया में रोचक टिप्पणी भी कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी को रुझानों में बहुमत मिलते ही आप के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि हम ‘आम आदमी’ हैं लेकिन जब ‘आम आदमी’ उठता है तो सबसे शक्तिशाली सिंहासन हिलते हैं। आज भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है, सिर्फ इसलिए नहीं कि आप एक और राज्य जीत रही है, बल्कि इसलिए कि यह एक राष्ट्रीय ताकत बन गई है। आप पंजाब में कांग्रेस की जगह लेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top