पंजाब विधानसभा चुनाव : अगले साल पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए चुनावी समर्मियां काफी तेज हो गयी है, सियासी दलों द्वारा प्रचार प्रसार शुरू है। पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल के नेता जगदीप सिंह नकाई और कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशेर सिंह राय समेत चार नेताओं ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए भगवा पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन का एलान किया है।
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के नेता जगदीप सिंह नकाई और कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशेर सिंह राय समेत चार नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। पंजाब में भाजपा अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ती रही है। इसमें उसकी भूमिका भी छोटे भाई की ही रही। पुराना गठबंधन टूटने के बाद इस बार पार्टी जनाधार बढ़ाने के प्रयास में लगी है। इसी क्रम में कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
पार्टी में शामिल होने वाले शिरोमणि अकाली दल नेता रविप्रीत सिंह सिंधु, हरभाग सिंह देसु, नकाई और पूर्व कांग्रेस विधायक राय का स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री और पंजाब के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि ये नेता नए पंजाब की अवधारणा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास रख भाजपा में आए हैं।