पंजाब चुनाव 2022: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, चुनाव की तारीख तय होने के साथ ही राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा चुनने के लिए एक नंबर जारी किया गया था। इससे पहले पार्टी में विधायकों की तरफ से सांसद भगवंत मान को बतौर सीएम एलान किए जाने की मांग की जा रही थी लेकिन अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से ही इसके लिए राय मांग ली थी। आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा तय हो गया है।
पंजाब विधानसभा चुनाव में 48 साल के सांसद भगवंत मान आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा होंगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि 22 लाख लोगों ने अपनी राय दी है। 15 लाख लोगों ने मान के पक्ष में वोट दिया। इसके बाद लगभग 3.6 फीसदी लोगों ने नवजोत सिद्धू का नाम भी लिया था।
दोपहर में केजरीवाल के एलान से पहले ही पूरे शहर में भगवंत मान के पोस्टर लग गए थे। नाम की घोषणा के बाद मंच पर केजरीवाल ने भगवंत मान को गले लगाया। भगवंत मान ने मंच पर आते पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के बारे में कहा कि एंटी करप्शन के आंदोलन से एक पार्टी बनाई है। जिसने देश की दिशा और राजनीति बदल दी है।
उन्होंने कहा कि मेरे पंजाब को खुशहाल बना दो, भले ही मेरी ड्यूटी चौराहे पर लगा दो। उन्होंने कहा कि जिंदगी में इतना बड़ा बदलाव कभी सोचा नहीं था। जब वह लोगों से मिलते हैं तो लोग रो देते हैं। पंजाब को खुशहाल बनाने सपना हमें सोने नहीं देता। उन्होंने कहा कि स्टूडेंटस से लेकर व्यापारी तक को खुशहाल बनाने का उनका सपना है। जो जिम्मेदारी सौंपी गई वह इसको अच्छी तरह निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर हरा पैन उनके हाथ में आया तो आम लोगों के हक में चलेगा।
अधिक जानकारी के लिए इस👇 लिंक पर जाएँ…
