पंजाब: बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के लोगों को अस्पताल की सौगात दिये। पीएम मोदी ने पंजाब के लोगों को होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर को सौप दी। मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में बने इस अस्पताल के उद्घाटन के बाद पीएम ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने इशारों में पीएम नरेंद्र मोदी से पंजाब के लिए पैकेज की भी मांग की लेकिन मोदी इस बारे में चुप्पी साध गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब तीन बजे हेलीकॉप्टर से उद्घाटन स्थल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अस्पताल का उद्घाटन किया।
इस दौरान उनके साथ गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित, सीएम भगवंत मान और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र प्रसाद भी मौजूद रहे। मोदी ने अस्पताल में सभी सुविधाओं को देखा और डॉक्टरों से बात की। वहीं मोदी के आने की जानकारी मिलते ही सभा स्थल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। इसके बाद मोदी मंच पर पहुंचे जहां सीएम भगवंत मान ने उन्हें श्री दरबार साहिब का मॉडल देकर सम्मानित किया।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री जतिंदर सिह मंच पर आए और पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। इसके बाद सीएम भगवंत मान मंच पर पहुंचे। मान के मंच पर आते ही लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। मंच से अपने भाषण में सीएम भगवंत मान ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान उन्होंने पंजाब के लोगों के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। सीएम ने पीएम से पंजाब की झोली भरने का एक इशारा भी किया।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज स्वास्थ के क्षेत्र के लिए गरीब से गरीब को आरोग्य की सुविधा के लिए आज एक नहीं, दो नहीं, छह मोर्चों पर एक साथ काम करके देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारा जा रहा है। पीएम ने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए उसकी स्वास्थ्य सेवाओं का भी विकसित होना उतना ही जरूरी है। जब भारत के लोगों को इलाज के लिए आधुनिक अस्पताल मिलेंगे, आधुनिक सुविधाएं मिलेंगीं, तो वो और जल्दी स्वस्थ होंगे, उनकी ऊर्जा सही दिशा में लगेगी। भारत में स्वास्थ्य के क्षेत्र में जितना काम पिछले 7-8 साल में हुआ है, उतना पिछले 70 साल में भी नहीं हुआ।
